खजुराहोछतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

कहीं मोदी के 400 पार नारे से डरकर तो नहीं 48 घंटे में ही सपा ने खजुराहो का बदला प्रत्याशी, मनोज यादव की जगह मीरा यादव को उतारा

दो बार कट चुका मनोज यादव का टिकट अब बनाया गया उन्हें पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष

मध्यप्रदेश। समाजवादी पार्टी ने खजुराहो लोकसभा सीट का प्रत्याशी बदल दिया है। शनिवार को डा. मनोज यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया था, पर 48 घंटे में ही उनकी जगह निवाड़ी से पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। डा. मनोज यादव अब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष होंगे। लेकिन 48 घंटे में जब पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया तो इस स्थिति में समाजवादी पार्टी खजुराहो लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी व्हीडी शर्मा से कैसे मुकाबला कर पाएगी।

सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी मनोज यादव को बिजावर से प्रत्याशी घोषित किया था, पर बाद में उन्हें बदल दिया गया था। ऐसे में उन्हें संतुष्ट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।सपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में भी मनोज यादव को बिजावर से प्रत्याशी घोषित किया था, पर बाद में उन्हें बदल दिया गया था।

ऐसे में उन्हें संतुष्ट करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विधानसभा चुनाव के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी थी।
प्रदेश अध्यक्ष रामायण पटेल को भी हटा दिया था। तब से प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त था। मीरा यादव 2008 में निवाड़ी सीट से विधायक बनी थीं। वह 2023 में इस सीट से सपा की प्रत्याशी थीं।इसमें 32 हजार 670 मत लेकर वह तीसरे नंबर पर थीं। इंडी गठबंधन के अंतर्गत खजुराहो सीट कांग्रेस ने सपा को दी है।

पूर्व  विधायक मीरा दीपक यादव झांसी क्षेत्र से ताल्लुक रखती हैं और निवाड़ी से विधायक रह चुकी हैं। मनोज यादव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब भाजपा के प्रत्याशी वीडी शर्मा का चुनावी मुकाबला मीरा दीपक यादव से होगा। मीरा दीपक यादव आठ अप्रैल को अपना नामांकन फार्म भरेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button