मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मंदिर का विरोध और दुआ, दोहरा चरित्र नहीं चलेगा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस के साथी भाजपा में शामिल होकर गर्व महसूस कर रहे हैं। हमने सभी के मान सम्मान रखने का आश्वासन दिया है। आज पूर्व विधायक पारुल साहू, शेर सिंह यादव, अमित सक्सेना कई कांग्रेसियों ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली है। ऐसे खाटी नेता जिन्होंने देश सेवा के लिए कांग्रेस ज्वाइन की थी, लेकिन मन में हताशा, निराशा है।

उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि…. अति हो गई… भगवान राम के मंदिर का विरोध करते हैं.. दूसरी तरफ दुआ करते हैं। दोहरा चरित्र नहीं चलेगा, एक लाइन कुछ भी पकड़ लो…. जिस ढंग कल नोट पकड़ाए हैं, डरा धमका रहे हैं। वो खुद भी डर के मारे 400 – 400 उम्मीदवार की बात कर रहे हैं। इसका मतलब, केवल बहाना बनाकर, हार से बचने का रास्ता ढूंढ रहे हैं, जनता माफ नहीं करेगी। इस बार निश्चित रूप से यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button