मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

रामनवमी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर जताया आभार

श्रीराम सेवा समिति ने सभी के प्रति व्यक्त की कृतज्ञता

छतरपुर। अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के पश्चात नगर में निकली रामनवमी की शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाकर उसकी भव्यता और दिव्यता बढ़ाने में सहयोग करने वाले सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष सहयोगियों का श्रीराम सेवा समिति ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। दरअसल उत्साह और श्रद्धा से परिपूर्ण श्रद्धालुओं ने छतरपुर को ही अयोध्या धाम बना दिया था।

श्रीराम सेवा समिति के मीडिया प्रभारी एड अभिलेख खरे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस सफल आयोजन के लिए छतरपुर शहर और आसपास के ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने बताया कि सराहनीय व्यवस्थाओं के लिए जिला, पुलिस और नगर पालिका प्रशासन, लोगों को जागरूक कर जोड़ने के लिए प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, शोभायात्रा में समस्त समाजों द्वारा भगवान का रथ खींचने, शोभायात्रा में शामिल 30 से ज्यादा झांकियां, अखाड़ा समितियों, महापुरुषों के स्वरूपों के माध्यम से अपने गौरवशाली इतिहास को प्रकट करने वाली समितियों, शोभायात्रा में 1000 से अधिक कलाकारों को तलवार नृत्य, डांडिया नृत्य, झांझ नृत्य, ढोल नृत्य के साथ अनूठी वेशभूषा में अपनी शानदार प्रस्तुति देने, मलखंभ के युवा खिलाड़ियों द्वारा चलित झांकी में शौर्य का प्रदर्शन कर रही छोटी छोटी बेटियों के उत्साह पर सूर्य भगवान की तपिश का भी कोई प्रभाव नही पड़ा। इसके लिये प्रताप नवयुवक संघ विशेष आभार का पात्र है।

भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा के बाद विभिन्न समाजों द्वारा भी अपनी झांकियां निकाली गई जिनमें जैन समाज द्वारा आचार्य विद्यासागर की झांकी, नामदेव समाज द्वारा संत नामदेव की झांकी, सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की झांकी, गायत्री मंदिर के द्वारा भगवान के रथ के आगे का हवन कुंड भी निकाल गया इसमें निरंतर हवन चलता रहा, डीजे, बड़े बड़े भगवा ध्वजो ने शोभायात्रा को अविस्मरणीय और ऐतिहासिक बना दिया। शहर की बेहतरीन सजावट, नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का कदम कदम पर आत्मीय स्वागत, नगर मे इस वर्ष करीब आधा दर्जन स्थानों पर रामदरवार की झांकियों का 9 दिन विराजमान होना न केवल आनंददायक रहा बल्कि इससे श्रद्धालुओं का जोश और जज़्बा और बढ़ा।

इसके अतिरिक्त शोभायात्रा के दौरान मरीजों को लेकर निकली एंबुलेंस गाड़ियों को स्वयं सेवकों ने रास्ता बनाकर गंतव्य के लिए प्रस्थान कराने में मानवीय संवेदनाओं का परिचय देकर साबित किया वे सच्चे अर्थों में भगवान श्रीराम के अनुयाई हैं। समिति उन स्वच्छता सेवकों का भी विशेष तौर पर आभार जताती है जिन्होंने शोभायात्रा निकलते ही पूरी तत्परता से नगर की सड़कों पर पसरे कचड़े को मिनटों में साफ करने में अहम भूमिका निभाई जिसके लिए समिति पृथक से सम्मान समारोह आयोजित करेगी।

इस सबके लिये श्रीराम सेवा समिति के संयोजक राकेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक पंकज पहारिया ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button