बड़ी खबर: तहसील में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा,वस्त्र उतारकर फांसी का फंदा बनाकर गले मे कंसा

@छतरपुर। जिला मुख्यालय पर छतरपुर तहसील में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा,वस्त्र उतारकर फांसी का फंदा बनाकर गले मे कंसा, सरकारी जमीन पर कब्जा पाने को लेकर SDM- तहसीलदार के सामने ड्रामा, बाबू और पटवारी पर महिला ने लागए गम्भीर आरोप।

एसडीएम अखिल राठौर ने कहा कि प्रभा यादव देरी निवासी की जमीन जैयपुर मौजा में है साथ मे मध्य प्रदेश शासन की शासकीय भूमि पर कब्जा किए हैं और कब्जा के आधार पर पट्टा और भू स्वामी का अधिकार चाहती हैं, न हीं इनका कोई केस एसडीएम कोर्ट में चल रहा है और ना ही इन्हें कोई नोटिस दिया गया है।
छतरपुर के ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी गांव की निवासी प्रभा यादव पति चतुर यादव की जमीन ग्राम पंचायत धोरी के जेयपुर (जनकपुर) में उनके पति चतुर पुत्र नथुय यादव के खसरा नंबर 378/1/2 की लगभग डेढ़ एकड़ जमीन भू स्वामी की थी जिससे लगी हुई करीब 1.25 एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जा है महिला का आरोप की पटवारी और बाबुओं ने आधा एकड़ जमीन प्राइवेट कर दी, जिसको लेकर परिवार के प्रतिपाल यादव एवं भन्तु यादव आए दिन विवाद करते हैं और मारपीट करते हैं 7 साल से तहसील के और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काट रही हूं लेकिन न्याय नहीं मिल रहा है।
वही वर्तमान में पटवारी सौरभ शर्मा मौजा में पदस्थ हैं, एसडीएम अखिल राठौर का कहना है की खसरा नंबर 380/6 रकबा 0.502 हे0 एवं खसरा नंबर 879 रखवा 0.118 हे0 मध्य प्रदेश शासन शासकीय है जो चतुर बगैरा कब्जा किए हैं और कब्ज के आधार पर पट्टा भूस्वामी चाहती हैं जो दस्तावेजों के आधार पर कारण स्पष्ट होगा जांच की जाएगी, लेकिन आज दोपहर में प्रभा यादव ने अपने वस्त्र उतारकर साड़ी से फांसी का फंदा बनाकर गले मे फांदा और 30 मिनिट तक छतरपुर तहसील में हाई वोल्टेज चलता रहा।
मौके पर पहुंचे एसडीम अखिल राठौर और तहसीलदार पीयूष दीक्षित ने थाना कोतवाली को सूचना दी,महिला ने अधिकारियों और कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई,मौके पर पहुंची महिला पुलिस ने पीड़ित महिला को समझाया देकर मामले को शांत किया। पीड़ित महिला प्रभा यादव ने कहा कि कई वर्षों से चक्कर काट रहे हैं मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय में भी मुलाकात की थी जहां पर आश्वासन दिया गया था और कलेक्टर महोदय ने भी आश्वासन देकर कहा कि एसडीएम महोदय से जाकर मिलो, लेकिन शासकीय जमीन की नपती गलत की गई है सरकारी जमीन में से आधा एकड़ जमीन प्राइवेट दर्ज कर दी गई है।

















