छतरपुर
बड़ी ब्रेकिंग: गुलगंज के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, 5 लोगो की मौत

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के गुलगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। बताया गया है कि कार में कुल सात लोक सवार थे जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल पर सागर आईजी हिमानी खन्ना मौजूद है जो की छतरपुर से सागर की ओर जा रही थ। उन्होंने अपना वाहन रोककर तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की है।


















