मध्यप्रदेशरीवारीवा संभाग
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

रीवा। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस रीवा में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक लेकर गौशाला निर्माण एवं जिले में चल रहे अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बसमन मामा गौ वंश वन्य विहार के शेष सभी कार्यों को अगस्त माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति, नगर निगम आयुक्त व्यंकटेश पाण्डेय, संभागायुक्त बीएस जामोद, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

















