पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने थाना गौरिहार का किया निरीक्षण
रात्रि चौपाल में जन संवाद कर साइबर अपराध, फ्राॅड से बचाव व सजगता हेतु किया जागरूक, क्षेत्र वासियों से नाबालिकों को वाहन ना चलाने हेतु की अपील

मध्यप्रदेश। पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत निरंतर भ्रमण कर आम जनमानस की समस्याओं को जानने हेतु एवं भय मुक्त परिवेश के एहसास हेतु जन संवाद किया जा रहा है।
आज पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा अनुभाग लवकुश नगर क्षेत्र का भ्रमण किया गया। थाना जुझारनगर के कस्बा बारीगढ़ में पैदल भ्रमण करते हुए नगर वासियों से जनसंवाद किया गया। तत्पश्चात थाना गौरिहार पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया गया। थाने के लंबित मर्ग, लंबित गंभीर अपराध, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों सहित अन्य शिकायत की समीक्षा की गई एवं निकाल हेतु निर्देशित किया गया। थानों के भवन, उपकरण, संसाधनों, पुलिस आवासीय परिसर का भी निरीक्षण किया गया। आवश्यक रखरखाव हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
निरीक्षण पश्चात थाना गौरिहार परिसर में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि चौपाल में उपस्थित क्षेत्र वासियों से जन संवाद कर समस्याएं जानी गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा साइबर अपराध जैसे मनी फ्रॉड, सेक्सटॉर्सन इत्यादि से बचाव हेतु उपाय बताए गए साथ ही जनमानस से अपने बच्चों एवं परिजनों को भी साइबर फ्रॉड से बचाव एवं सजग रहने हेतु समझाइस देने की सलाह दी गई। पुलिस अधीक्षक छतरपुर द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिकों को वाहन न चलाने देने हेतु अपील की गई।
साथ ही पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने थाना प्रभारी गौरिहार को नशे एवं अवैध हथियारों, क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग कर रहे आरोपियों के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। पुलिस थाना गौरिहार में आयोजित रात्रि चौपाल कार्यक्रम में एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक उदयवीर सिंह तोमर, थाने में तैनात पुलिस बल एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

















