मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए 7 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आज दिनांक 01 अगस्त 2024 को जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 जुलाई 2024 को सेवा निवृत हुए पुलिस अधिकारी-

1. कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री दीनानाथ गुप्ता

2. कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री आमोद कुमार तिवारी

3. सहायक उप निरीक्षक श्री भगवान दास लोधी

4. कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री हरनारायण कोरी

5. कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक(एम टी) श्री नत्थू लाल बरेठा

6. प्रधान आरक्षक श्री राम गोपाल पाल

7. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री बाबूलाल खरे को सम्मानित किया गया।

उप निरीक्षक दीनानाथ गुप्ता थाना बिजावर में, कार्यवाहक उप निरीक्षक आमोद कुमार तिवारी पुलिस लाइन छतरपुर, सहायक उप निरीक्षक भगवान दास लोधी थाना ईसानगर, कार्य वाहक सहायक उप निरीक्षक हरनारायण कोरी थाना हरपालपुर, कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक नत्थूलाल बरेठा वाहन शाखा, प्रधान आरक्षक रामगोपाल पाल थाना नौगांव, एवं कार्यवाहक प्रधान आरक्षक बाबूलाल खरे पुलिस लाइन छतरपुर में वर्तमान में सेवाएं दे रहे थे। अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। परिजनों का हालचाल जाना। एवं उनके बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को जानते हुए अध्ययन जारी रखते हुवे प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की सलाह दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सूबेदार प्रभा सिलावट, मुख्य लिपिक आरके प्रजापति, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, पेंशन यूनियन समिति तथा सेवानिवृत्ति पुलिस अधिकारियों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button