महाराष्ट्र

भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच नागपुर में संघ मुख्यालय पहुंचे देवेंद्र फडणवीस

नागपुर। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पहुंचे और वहां संघ पदाधिकारियों से मुलाकात की। फडणवीस का संघ मुख्यालय का यह दौरा ऐसे समय हुआ है, जब उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा है। सूत्रों के अनुसार,7 फडणवीस संघ मुख्यालय में स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। हालांकि फडणवीस और संघ पदाधिकारियों के बीच किस मुद्दे पर बात हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

कल पीएम मोदी से भी मिले थे फडणवीस-
देवेंद्र फडणवीस संघ मुख्यालय का दौरा करने के बाद नागपुर में ही होने वाले भाजपा के सम्मेलन में भी शामिल होंगे। शुक्रवार को जब फडणवीस से उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे महज अफवाह करार दिया। उन्होंने कहा कि ‘ये चर्चा मीडिया द्वारा शुरू की गई है और यह मीडिया तक ही सीमित है’। डिप्टी सीएम फडणवीस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। ऐसे में अब फडणवीस के संघ मुख्यालय के दौरे को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button