पुलिस परेड ग्राउंड में वैभव और गरिमा के साथ मनाया गया राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस परेड में सम्मिलित पुलिस बैंड प्लाटून सहित 8 टुकड़ियों ने किया सर्वश्रेष्ठ एवं आकर्षक प्रदर्शन

छतरपुर। आज दिनांक 15 अगस्त 2024, 78वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस ग्राउंड पुलिस लाइन परिसर में भव्य परेड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया गया, राष्ट्रीय सलामी हुई, तत्पश्चात राष्ट्रगान हुआ एवं वी.आई.पी. वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया।
तिरंगा वाले गुब्बारे को आसमान में उड़ाया गया, हर्ष फायरिंग हुई। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी के जनता के नाम संदेश का वाचन हुआ। पुलिस प्लाटून बैंड की आकर्षक धुन पर परेड में सम्मिलित सभी 8 टुकड़ियों द्वारा परेड मार्च किया गया।परेड मार्च के पश्चात विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से आए हुए छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भागीदारी कर प्रदर्शन किया गया।
पुलिस उपमहानिरीक्षक ललित शाक्यवार, जिला दंडाधिकारी पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार, जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल, पुलिस अधीक्षक अगम जैन, सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर मिलिंद नागदेव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घोषक राकेश खरे आकाशवाणी केंद्र छतरपुर, राजीव रमन पटेरिया, श्रीमती सविता मिश्रा आकाशवाणी केंद्र छतरपुर रहे।
भव्य व गरिमामयी परेड में कमांडर, सहायक कमांडर, प्लाटून कमांडर महिला पुलिस अधिकारी थे। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, सहायक कमांडर सूबेदार प्रभा सिलावट, महिला प्लाटून कमांडर उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, एनसीसी महिला प्लाटून कमांडर नीलम राजा परमार, महिला बाल विकास प्लाटून कमांडर उमा कुशवाहा के कमांड में परेड का समापन हुआ।













