मध्यप्रदेशखजुराहोछतरपुरसागर संभाग
प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव का खजुराहो दौरा
कल विभिन्न कार्यक्रमों में रहेंगे शामिल, गौशालाओं का करेंगे शुभारंभ

छतरपुर। खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा आज रात को 1:00 बजे खजुराहो पहुंचेंगे सुबह 11:00 बजे कंदरिया महादेव मंदिर के पास प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होगे उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद 12:00 बजे संजीवनी क्लीनिक का लोकार्पण करेंगे साथ ही भियाताल और इमालहा गांव में गौशाला का शुभारंभ करेंगे। शाम 5:00 बजे खजुराहो एयरपोर्ट से पन्ना के लिए रवाना हो जाएंगे।

















