सागर

पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज की भव्य अगवानी

@गढ़ाकोटा। श्री अतिशय क्षेत्र पटेरिया जी धाम में आयोजित पावन पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज चर्या शिरोमणि, पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज का भव्य एवं श्रद्धाभाव से परिपूर्ण स्वागत एवं अगवानी की गई।

इस पावन अवसर पर सभी महापात्रों द्वारा रथ एवं हाथी के साथ पारंपरिक एवं भव्य अगवानी की गई। मंगलमय वाद्य-ध्वनियों, जयकारों एवं धार्मिक उत्साह के बीच आचार्य श्री का स्वागत हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो उठा।

इस अवसर पर संगीता मनोज तिवारी अध्यक्षा पति मनोज तिवारी प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद गढ़ाकोटा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, समाज के गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। आचार्य श्री के आगमन से महोत्सव की गरिमा और भी बढ़ गई है तथा उनके सानिध्य में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान, पूजन-विधान एवं प्रवचनों से श्रद्धालुजन धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। महोत्सव के आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button