छतरपुर

तेज़ रफ्तार 108 एंबुलेंस ने 3 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पठापुर रोड, वार्ड नंबर 3 निवासी 3 वर्षीय मासूम निशांत कुशवाहा (पिता – रोहन कुशवाहा) की तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मासूम निशांत अपनी मां के साथ नानी के घर कुसमा गांव में आया हुआ था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे वह अपनी नानी के घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान छतरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने बच्चे को रौंद दिया और चालक वाहन को लेकर लवकुशनगर की ओर फरार हो गया।

हादसे के बाद बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार एंबुलेंस चालक की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button