मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

“मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत छतरपुर पुलिस द्वारा आयोजित साइकिलिंग मैराथन में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता हेतु निकाली रैली

छतरपुर पुलिस द्वारा भागीदारी करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन हेतु दिये गए प्रशस्ति प्रमाण पत्र

छतरपुर। “मैं हूं अभिमन्यु” इस चक्रव्यूह को तोडूंगा- सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित इस अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को पुलिस कॉन्फ्रेंस हाल पुलिस लाइन में एकत्रित कर महिला सुरक्षा शाखा छतरपुर द्वारा अभियान के बारे में अवगत कराया गया। नारी के महत्व, योगदान, भागीदारी के विषय मे बताया।

इस अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक/बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लडके/लडकियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढिवादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोडते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।

“मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के शुभारंभ में छात्र-छात्राओं द्वारा मैराथन दौड़ में भागीदारी की गई थी। आज प्रातः महर्षि विद्या मंदिर देरी रोड छतरपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा साइकिलिंग मैराथन में भागीदारी कर “मैं हूं अभिमन्यु” अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। साइकिलिंग मैराथन पुलिस लाइन से प्रारंभ हुई, महल तिराहा, छत्रसाल चौक, पन्ना नाका से वापस पुलिस लाइन में समापन हुआ। नगर वासियों को संदेश दिया गया, पंपलेट वितरित किए गए। महिला सुरक्षा शाखा द्वारा भागीदारी करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइकिलिंग मैराथन जागरूकता अभियान में महिला सुरक्षा शाखा से उप निरीक्षक तबस्सुम खान, महिला थाने से उप निरीक्षक प्रियंका चतुर्वेदी, महर्षि विद्या मंदिर से अध्यापक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं व पुलिस टीम उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button