मध्यप्रदेश
सांची पार्लर पर जब्त किए गुटखा-तम्बाखू के पाउच और सिगरेट के पैकिट

भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के विपणन दल ने शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण करके की कार्रवाई, वैधानिक चेतावनी दी
भोपाल @रवि गुप्ता। एमपी स्टेट कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के विपणन दल ने 19 जून 2025, गुरूवार की सुबह विवेकानंद सब्जी मंडी के पास, अशोका गार्डन मार्ग क्रमांक 14 पर स्थित सांची पार्लर पर शिकायत के आधार पर औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की।

उपरोक्त पार्लर पर मादक पदार्थ जैसे गुटखा-तम्बाखू के विभिन्न प्रकार के पाउच, विभिन्न प्रकार की सिगरेट के पैकिट इत्यादि विक्रय करते हुए पाया गया, जिसका पंचनामा बनाकर जब्ती करवाकर वैधानिक चेतवानी दी गई।

















