सागर

बड़ी खबर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से महज कुछ दूरी पर स्टॉफ नर्स को मारी गोली हुई मौत

@सागर हेड- चौधरी शशि कुमार कुर्मी। जिले के शाहगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ से महज कुछ दूरी पर अज्ञात आरोपी द्वारा चलाई गई गोली से एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान दीप शिखा (उम्र लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में नर्स के पद पर कार्यरत थीं। वह मूल रूप से जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली थीं। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आरोपी द्वारा 3 गोली चलाई गई हैं जिसमें दो गोली बाजू में और एक गोली पेट में लगने से नर्स की मौत हो गई

वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे द्वारा बताया गया कि अंधेरा का फायदा उठा आरोपी जंगल की तरफ भगाने में कामयाब हो गया परंतु पुलिस हर एंगल से जांच कर रही जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button