मध्यप्रदेशइंदौरइंदौर संभाग
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण को हमने बढ़ाकर 35 प्रतिशत किया: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है

भोपाल। मध्य प्रदेश देश में पहला राज्य बना है जो बहनों को शासकीय सेवाओं में 35 प्रतिशत आरक्षण दे रहा है।आज इंदौर से प्रदेश की 1 करोड़ 29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1250 रूपये की नवम्बर माह की किश्त भेजी जा रही है। 1 करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खातों में 1573 करोड़ दी जाएगी। साथ ही साथ सिलेंडर रीफिल के लिये 26 लाख बहनों को 55 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे, 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 333 करोड़ रूपये की राशि भी खाते में डालेंगे, दिव्यांगों को लेपटॉप, मोटोराइज्ड ट्राईसिकल सहित अन्य सहायक उपकरण भी वितरित करेंगे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव।