कटनीमध्यप्रदेश

चोरी छिपे गांजे की खेती व गंजा बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। कटनी जिले की बरही पुलिस को मिली बडी कामयाबी गाजा व्यापार करने वाले व्यक्ति के घर पर गाजे की खेली मिली पुलिस ने की कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में बरही पुलिस के व्दारा घर के पीछे बाड़ी मैं अवैध रूप से गांजे की खेती हरे भरे वृक्षो के साथ पाई गयी एवं घर पर गांजा बेचने वाले के विरुद्ध बरही पुलिस की सख्त कार्यवाही हुई। कटनी पुलिस अधीक्षक के व्दारा सभी थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य मैं थाना बरही पुलिस द्वारा दिनाक 14/11/2024 को ग्राम हरतला वार्ड नंबर 02 मे मुखबिर की सूचना पर आरोपी विनोद शर्मा पिता स्वर्गीय पुरुषोत्तम शर्मा उम्र 56 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 02 हरतला में हरे गांजे के पौधे लगाए हुए मिला जो अवैध रूप से गांजे की खेती एवम भूसा रखने के कमरे में एक सफेद पन्नी मै 400gm गांजा बरामद हुआ हरे गांजे के पौधे वजन करीब 5kg 85 gm जो गांजा की कीमती करीब 4800/ एवं हरे गांजे के पौधो की कीमत करीब 60,000/ कुल 64800/रुपये का होना पाया गया जो आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायलय पेश कर जेल भेजा गया है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, उप निरी. विनोद कांत सिंह , उप निरी शैलेंद्र सिंह सेंगर, स उ नि दिनेश गौतम , प्र आर 219 अजय पाठक ,आर विवेक श्रीवास्तव आर अवधेश प्रताप सिंह आर सोनू लाल आर्मो, आर पुरन सिंह, वाहन चालक संजय पांडे, की मुख्य भूमिका रही।

(रिपोर्टर- शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button