मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
बड़ी खबर: प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी कों पुलिस नें 5 घंटे में किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश। छतरपुर जिला मुख्यालय में थाना सिविल लाईन अंतर्गत सटई रोड पर एक प्रेमी नें अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं हत्या करने वाला आरोपी कों पुलिस अधीक्षक आगम जैन के निर्देशन नें महज 5 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली, सिविल लाइन की सूचना पर हरपालपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार। हरपालपुर TI पुष्पक शर्मा और उनकी टीम ने उप्र के महोबा से किया गिरफ्तार, आरोपी सचिन यादव को सिविल लाइन TI बाल्मिकी चौबे की टीम के हवाले किया गया। मृतका 23 वर्षीय भावना सिंह के माता पिता का पिछले वर्ष सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था।