मध्यप्रदेशमैहररीवा संभाग
सड़क हादसे में मौत के बाद मृतक के परिजनों पर दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच की मांग

मध्यप्रदेश। मैहर में हाल ही में हुए सड़क हादसे में नारायण दुबे और एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु के बाद मृतक के परिवार पर दर्ज मुकदमे को लेकर सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग की थी, लेकिन कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कथित छीना-झपटी की घटना के बाद अमदरा पुलिस ने मृतक के परिजनों पर मामला दर्ज कर लिया।इस घटना के विरोध में समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से न्यायपूर्ण और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि दोनों पक्षों को समान दृष्टिकोण से देखा जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

















