मध्यप्रदेश
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ पीताम्बरा के दर्शन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने दतिया के अल्प प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा शक्तिपीठ पहुंचकर माँ पीताम्बरा के दर्शन किए एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने प्राचीन वन खण्डेश्वर महादेव मंदिर पहुँचकर जलाभिषेक भी किया।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माँ पीताम्बरा शक्तिपीठ परिसर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने केंद्र सरकार की “प्रसाद योजना” के अंतर्गत शक्तिपीठ परिसर के सौंदर्यीकरण हेतु स्वीकृत 44.24 करोड़ रुपए की परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

















