मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए पुलिस अधिकारी को किया गया सम्मानित

छतरपुर। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर विक्रम सिंह द्वारा कार्यालय में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से सेवा निवृत हुई महिला प्रधान आरक्षक श्रीमती उषा सिंह सेंगर को सम्मानित किया गया।

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। महिला प्रधान आरक्षक द्वारा वर्ष 2009 में आरक्षक पद पर भर्ती होकर माह नवम्बर वर्ष 2024 तक सेवाएं दी गई।

आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को मंगलमय जीवन एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों की शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। आयोजित कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा, महिला सुरक्षा शाखा से उनि तबस्सुम खान, मुख्य लिपिक आरके प्रजापति, संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button