भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में दिव्य महाआरती संपन्न

उत्तरप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में जन जन में माँ की चेतना जाग्रत करने व नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान समाज के निर्माण हेतु हर माह की भांति इस माह भी महोबा के अम्बे पैलेस परमानन्द चौक में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुई।
महाआरती के शुभारंभ में मां गुरूवर के जयकारे बहन कु.सोनू यादव व बहन कु. गोमती ने लगवायें!
इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं! महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को टीम प्रमुख बलराम कुशवाहा ने गुरुवर श्री द्वारा प्रदत्त साधना क्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
टीम प्रमुख श्रीमती संगीता ने कहा कि माँ की साधना आराधना से ही अपने अंदर की बुराइयों को दूर कर सकते हैं।हम आज सत्कर्म और दुष्कर्म के दोराहे पर खड़े है तय हमको करना है कि किस राह पर बढ़ना है।जिस दिन से आप सत्य पथ पर बढ़ जाएगें जिस दिन से आप गुरुवर श्री के बताये मार्ग पर बढ़ जायेगें उसी दिन से आपके जीवन में परिवर्तन आता चला जाएगा। हम गुरुवर के वह शिष्य हैं जो मान अपमान लाभ हानि से परे जीवन जीते हैं। नशे- मांस से मुक्त चरित्रवान जीवन जीते हुए माँ की साधना करने में ही समाज का कल्याण निहित है।
भगवती मानव कल्याण संगठन के तहसील सचिव मातादीन सेन ने कहा कि भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ता नशे मांस से मुक्त चरित्रवानों का जीवन जीते हुए समाज कल्याण के लिए संकल्पित हैं। आज हमें एक चेतनावान ऋषि के सानिध्य में युग परिवर्तन की इस विशाल यात्रा में चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और यह सौभाग्य युग- युगांतर के बाद मानवजीवन में प्राप्त होता है।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया ने कहा कि एक सच्चा सद्गुरु जन्मो जन्म के पुण्यों के फलस्वरूप ही प्राप्त होता है।परमपूज्य परमहंस योगीराज सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने समाज के लिए तीन धाराएं प्रदान की हैं । धर्मरक्षा के लिए पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम, राष्ट्ररक्षा के लिए भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, मानवता की सेवा के लिए भगवती मानव कल्याण संगठन इन तीनों धाराओं पर चलना अत्यंत आवश्यक है।
अंत में पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी ने महाआरती क्रम में आये हुये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। और संगठन को गति प्रदान करने के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किये। संचालन भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला प्रभारी रामबाबू ने सुव्यवस्थित ढंग से किया! महाआरती में सैकड़ों माँ भक्तों ने भाग लिया और नशा मांसाहार मुक्त चरित्रवान चेतनावान जीवन जीने का संकल्प लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया!
(महोबा ब्यूरो अखिलेश कुमार शिवहरे)