
@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिले के नौगांव में तोरण द्वार निर्माण के दौरान हुआ हादसा। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए त्वरित राहत के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को 20 हजार रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की गई, वहीं हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि तुरंत प्रभाव से दी गई।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हाई लेवल जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस हादसे की निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी, और जो भी व्यक्ति या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन की यह त्वरित कार्रवाई जहां पीड़ित परिवारों को कुछ राहत देती है, वहीं यह संदेश भी देती है कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छतरपुर प्रशासन पीड़ितों के साथ खड़ा है और न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

















