मध्यप्रदेशरीवा संभागसिंगरौली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित लर्निंग सेंटर में अध्ययन कर रविचंद्र तिवारी ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण की

सिंगरौली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित ई-लर्निंग सेंटर युवाओं के लिए शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बन रहा है। इसी केंद्र में अध्ययन कर ग्राम बुंदेला, थाना वैढन निवासी रविचंद्र तिवारी ने नीट (NEET) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की और पीएचडी के लिए चयनित हुए।

रविचंद्र तिवारी ई-लर्निंग सेंटर की स्थापना के समय से ही नियमित रूप से अध्ययन कर रहे थे। वे रोजाना 15 किलोमीटर ऑटो से तथा 3 किलोमीटर पैदल चलकर केंद्र तक पहुंचते थे। उनकी कड़ी मेहनत और केंद्र की सुविधाओं का लाभ उठाते हुए उन्होंने यह सफलता प्राप्त की।

नीट परीक्षा में सफलता के बाद रवि तिवारी ने पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री , एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा ने रवि को उनकी सफलता पर बधाई दी एवं पुष्प माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ई-लर्निंग सेंटर बना छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत-
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में संचालित ई-लर्निंग सेंटर जिले के युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन रहा है। यहाँ अध्ययन कर कई छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रहे हैं। यह केंद्र उन छात्रों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रहा है, जो संसाधनों की कमी के बावजूद कड़ी मेहनत कर अपनी मंजिल तक पहुंचने का सपना देखते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button