छतरपुर

समर्थ प्रशिक्षण अभियान: पुलिस प्रशिक्षण शाला में अनुसंधानकर्ता अधिकारियों हेतु आयोजित प्रशिक्षण

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में “समर्थ प्रशिक्षण अभियान” के तहत जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी हेतु निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।

आज पुलिस अधीक्षक अगम जैन की उपस्थिति में जिले के थाना, चौकी से एवं संबंधित अनुसंधानकर्ता अधिकारियों हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक द्वारा उद्बोधन किया गया, उसके पश्चात अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। कक्षा अवधि वार एफएसएल, फिंगरप्रिंट, सीसीटीएनएस, ई- इन्वेस्टिगेशन, यातायात, अजाक, राहत प्रकरण एवं साइबर अपराध विवेचना संबंधी प्रशिक्षण हुआ।

कार्यक्रम में जिन प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना के कारण आरोपियों को सजा मिली है, फरियादी को न्याय मिला है, उन प्रकरणों में अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुराने गंभीर प्रकरणों के उदाहरण भी अनुसंधानकर्ता अधिकारियों को बताए गए।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले, जिला अभियोजन अधिकारी प्रवेश अहिरवार, राजपत्रित अनुसंधानकर्ता अधिकारी, डीसीपी अजाक रविंद्र मिश्रा, एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम, एसडीओपी लवकुश नगर नवीन दुबे, एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल, एडीपीओ शिवकांत त्रिपाठी, आईपीएस(पी) लेखराज मीणा, जिले के सभी थानों चौकी से अनुसंधानकर्ता अधिकारी सम्मिलित रहे।

Related Articles

Back to top button