
@छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत दिनों में छतरपुर जिले में 510 से अधिक आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें अवैध हथियार निर्माण फैक्टरियों में छापामार कार्यवाही भी है।

थाना नौगांव पुलिस को रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान ईशानगर रोड में अवैध हथियार सहित संदिग्धों की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान पर पहुंची। पुलिस ने संदेहियों को पकड़ा। अवैध 315 बोर देशी कट्टा, कारतूस बरामद कर दोनों आरोपियों 1. अजय श्रीवास पिता धन प्रसाद श्रीवास निवासी ग्राम तिंदनी थाना नौगांव, 2. नरेंद्र अहिरवार पिता लखन लाल अहिरवार निवासी बजरंग कॉलोनी नौगांव को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ पर अवैध हथियार के विक्रेता के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, अभियुक्तों एवं विक्रेता सहित तीनों आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर विधिवत कार्यवाही की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया। अवैध हथियार विक्रेता आरोपी की तलाश की जा रही है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी नौगांव अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक बाल्मीक चौबे, सहायक उप निरीक्षक शिशुपाल, प्रधान आरक्षक द्रगपाल सिंह, आरक्षक वीरेंद्र, तरुण, अजय प्रताप सिंह एवं टीम की भूमिका रही है।

















