उत्तरप्रदेश

नववर्ष की प्रथम जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम संपन्न

उत्तरप्रदेश। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के सयुंक्त तत्वावधान में हर माह की भांति इस माह भी हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम समपन्न हुईं। महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे आराधना विश्वकर्मा व आयुषी पाठक ने लगवायें!

इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम समपन्न हुईं! महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला उपाध्यक्ष लालाराम यादव ने बताया कि समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, एवं चरित्रवान बनाना है तभी समाज में सुख शांति आयेगी!

आप लोग अपनी शक्ति व सामर्थ्य को पहचाने! आप लोगो ने उस धरती पर जन्म लिया है, जिस धरती पर अनेक वीरांगनाओं ने जन्म लेकर अन्यायी- अधर्मियों को धूल चटाई है, वह शक्ति- सामर्थ्य आपके अंदर भी है! यदि आप लोग चाह ले, तो युग बदलते देर नही लगेगी! केवल स्वयं के अंदर निहित शक्ति को पहचानने और उपयोग करने की जरूरत है!

पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह गौतम ने बताया कि जीवन में सदगुरु का और सेवाभाव का बड़ा महत्व है! हमें रूपया- पैसा, मान- सम्मान या अन्य चीजें कोई भी दे सकता है! परंतु हमारी आत्मा से एकाकार हमें स्वयं सदगुरु ही करा सकते हैं! सदगुरु की प्राप्ति पर हमारी अलौकिक क्षमताएं जाग्रत होती है, वही क्षमताएं जिसके बल पर सदगुरूदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज कहते हैं कि करोड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी जो मेरी विचारधारा पर चलते हैं, वे मेरी चेतनातरंगो के अधिकारी होगें!

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव शकुन्तला कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने उत्तर प्रदेश को नशामुक्त बनाना है आज नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं, नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं आखिर कब तक हम शांत रहेगें, अब हमें घर घर जाकर महिलाओं एवं बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ना है और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है जब तक प्रदेश नशामुक्त नहीं होगा तब तक हमें संघर्ष करना होगा!

अंत में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने कहा कि गुरूवर का अगला महत्वपूर्ण शिविर 8-9 फरवरी 2025 को जिला डिंडोरी (मध्यप्रदेश) में होने जा रहा है जिसमें एक लाख से अधिक लोग शामिल होगें अत: आप लोग शिविर में अवश्य पहुंचे और माँ गुरूवर का आशीर्वाद प्राप्त करें! संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा ने किया! महाआरती में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया!

(हमीरपुर ब्यूरो अजय शिवहरे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button