धात्री महिलाओं को टेनर्स घर-घर जाकर स्तनपान की प्रैक्टिस कराएं ताकि बच्चे स्वस्थ रहें: कलेक्टर
कलेक्टर ने कहा डॉक्टर्स अपने पेशे में संवदेनशीलता का पालन करें, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

छतरपुर जसं। कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, सीएमएचओ डॉ. आर.पी. गुप्ता, डीपीओ राजीव सिंह सहित बीएमओ, सीएचओ और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने मातृत्व मृत्यु दर की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी महिलाओं का बीपी, हीमोग्लोबिन, वजन एवं अन्य जांचे की जाएं। उन्होंने कहा मृत्यु के मुख्य कारणों को नियंत्रित करें और रोकने के निर्देश दिए। बैठक में गर्भवती महिलाओं के रजिस्टेªशन, प्रथम तिमाही में एवं चारों जांचे, ब्लॉकवार प्रसव, परिवार कल्याण कार्यक्रम, शिशु लिंगानुपात, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व, जननी वाहन, मातृ मृत्यु दर, माइसिन प्रोजेक्ट, बच्चों के टीकाकरण, एसएनसीयू, पीआईसीयू, एनआरसी, आयुष्मान कार्ड एवं सीएम हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने सभी डॉक्टर को अपने पेशे में संवेदनशीलता का पालन करने को कहा। साथ ही बीएमओ गौरिहार के एएनसी में अनमोल पोर्टल पर एंट्री न करने पर नाराजगी व्यक्त की गई। कलेक्टर ने महिलाओं की संस्थागत प्रसव एवं जननी सुरक्षा योजना में कितने को पेमेंट किया जा चुका है आदि समीक्षा की। कलेक्टर ने अनमोल पोर्टल पर नियमित एएनसी की जानकारी भरने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा छतरपुर एवं गौरिहार का जेंडर रेशियों निम्न है। इस संबंध में आशा कार्यकर्ता से बात करें। साथ ही औचक निरीक्षण करें। कलेक्टर ने सोनोग्राफी सेंटरों की भी जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा पीसीपीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
कलेक्टर ने सभी बीएमओ को निर्देश दिए कि व्हील्स ग्लोबल फाउंडेशन मास्टर ट्रेनर्स घर घर जाकर धात्री महिलाओं को स्पेशल सेशन ब्रेस्टफीडिंग प्रैक्टिसेज के बारे में बताएं। साथ ही महिलाओं के साथ समन्वय स्थापित कर ब्रेस्ट फीडिंग टेक्नीक्स में ट्रेनिंग करवाएं। जिससे बच्चों का वजन कम न हो और उन्हें स्वस्थ बल मिले। उन्होंने बीएमओ बक्सवाहा को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना में मात्र 15 प्रतिशत चेकअप करने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एनआरसी लवकुशनगर में बच्चों की कम भर्ती प्रतिशत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ को लिखित में स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मातृत्व मृत्यु में लापरवाही के चलते बिजावर के बीएमओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, एएनएम को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही किशनगढ़ सीएचसी केन्द्र में पदस्थ डॉक्टर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

















