मध्यप्रदेश

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा के मगरदहा घाट का किया निरीक्षण

घाट का सौन्दर्यीकरण कराने के दिये निर्देश

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने भ्रमण के दौरान भटलो ग्राम में मगरदहा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट को साफ-सुथरा कराकर इसके सौन्दर्यीकरण किये जाने के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी नेशनल रूरल इम्पायमेंट गारंटी एक्ट के तहत विधायकनिधि, डीएमएफ तथा मनरेगा के सहयोग से वर्ष 2022 में घाट का निर्माण किया गया था। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की जल संरचनाओं को संरक्षित व संबंधित किये जाने की जरूरत है। इस घाट में पर्याप्त जल की उपलब्धता रहती है इसे साफ सुथरा कर इसके सौन्दर्यीकरण किये जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामवासी भी परिसम्पत्तियों को अपना माने तथा शासन प्रशासन के साथ सहयोग की भावना रखकर ग्रामीण विकास के कार्यों में अपनी भागीदारी निभायें और अपने जिले व प्रदेश को उन्नति के शिखर तक ले जाने में सहयोगी बनें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button