मध्यप्रदेश

भोपाल में शासकीय आवास आवंटन के लिये मंत्रिगण समिति का गठन

भोपाल। राज्य शासन द्वारा भोपाल में शासकीय आवास आवंटन के प्रकरणों में अनुशंसा करने के लिये मंत्रीगण की समिति का गठन किया गया है।

शासकीय आवास आवंटन समिति में जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री श्री कुंवर विजय शाह, नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह होंगे और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, गृह विभाग समिति के समन्वयक रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button