मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले आदित्य शर्मा ऋतिक उर्फ गोल्डन गेंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

छतरपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने वर्ष 2021 में देरी तिराहा स्थित ज्वेलरी की दुकान में चोरी करने वाले शेष 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, नगद राशि एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत देरी तिराहे स्थित एक ज्वेलरी की दुकान में वर्ष 2021 में चोरी संबंधी प्रकरण में पूर्व में दो आरोपी- 1. आदित्य शर्मा निवासी दरगुवा, 2. हीरालाल अहिरवार निवासी बाजना को गिरफ्तार किया गया था, चोरी की गई संपत्ति बरामद की गई थी। शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा घटना में सम्मिलित शेष अन्य दो आरोपी, 3. हरभजन यादव पिता काशीराम यादव निवासी ग्राम डरोरा थाना बमनोरा एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास से ₹50000 नगद एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। लंबित प्रकरण के निराकरण की कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे उप निरीक्षक कादर खान सहायक उप निरीक्षक हरिश्चंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजू वर्मा, आरक्षक हरेंद्र, ऋषिकेश, थाना बाजना से आरक्षक भरत लाल, चौकी रामटोरिया थाना बमनौरा से आरक्षक अविनाश रिछारिया, रवि यादव, साइबर से धर्मराज की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button