बिजावर से कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह को ढूंढे नहीं मिल रहे कार्यकर्ता
आपसी गुटवाजी का शिकार न हो जाए चरण सिंह

छतरपुर । बिजावर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह को क्षेत्र में कार्यकर्ता नहीं मिल रहे। जिसके चलते वह उप्र से कार्यकर्ताओं को बुलाकर प्रचार प्रसार करा रहे हैं। गौरतलब हो कि बिजावर विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 31021 मतदाता हैं इस क्षेत्र में यादव मतदाताओं की संख्या बहुत अधिक है।
रेखा यादव समाजवादी पार्टी से चुनाव लडऩे के बाद से चरण सिंह को क्षेत्र के यादव मतदाताओं ने नकार दिया है। चरण सिंह की बिजावर विधानसभा क्षेत्र में बहुत खराब स्थिति हो गई है। रेखा यादव क्षेत्र की होने के नाते यादव समाज के मतदाता रेखा यादव के पक्ष में हो गए हैं। चरण सिंह अपने को अकेला महसूस कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी से दावेदारी करने वाले केशू राजा, राजेश पायक एवं क्षेत्र के ठाकुर भी पसंद नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कांग्रेस प्रत्याशी चरण सिंह को क्षेत्र में काम करने में काफी दिक्कतें हो रही हैं।