बिकाऊ और जनता का गद्दार है भाजपा का प्रत्याशी: रामसिया भारती
जनता के साथ गद्दारी करने वाले प्रत्याशी को इस बार सबक सिखाएगी जनता

छतरपुर। विधानसभा बड़ामलहरा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला होने वाला है। इस विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी ने एक प्रत्याशी को अपना उम्मीदवार बनाया है। उसने क्षेत्र के जनता के साथ विश्वासघात किया है। दल बदलकर राजनीति करने वालों को इस बार क्षेत्र की जनता सबक सिखाएगी।
यह बात पत्रकारों से चर्चा करते हुए बड़ामलहरा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी रामसिया भारती ने कहा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रघुम्र लोधी पर आरोप लगाया कि चंद पैसों के लिए इन्होंने अपना ईमान बेच दिया है। बड़ामलहरा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस पार्टी से भारी बहुमत से प्रघुम्र लोधी को जिताया था परंतु प्रदेश में भाजपा की सरकार ने कांग्रेस की सरकार को खरीद फरोख्त कर गिरा दिया था। सत्ता के लालच में प्रघुम्र लोधी ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
क्षेत्र की जनता इस बात से दुखी है कि भारी बहुमत से जिताने के बाद प्रघुम्र लोधी ने सरकार भाजपा की बनने के बाद से अपना दल बदल लिया था परंतु इस वर्ष के चुनाव में क्षेत्र की जनता इसका बदला लेगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग से डीएसपी पद पर रिटायर हुए रक्षपाल यादव जो कि कांग्रेस से टिकट की दावेदारी कर रहे थे उन्होंने बीएसपी से टिकट लेने के बाद अपना मन बदल लिया है और वापस कांग्रेस में आ गए हैं। यादव समाज पर अच्छी पकड़ रखने वाले रक्षपाल यादव ने रामसिया भारती को अपना समर्थन दे दिया है और वह पूरे क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।
बड़ामलहरा क्षेत्र में अब रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा। दल बदलू एवं पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले प्रघुम्र लोधी को इस बार क्षेत्र की जनता पूर्व में किए अपने कारनामों का बदला लेगी। बड़ामलहरा क्षेत्र में यादव एवं लोधी जाति के मतदाताओं की संख्या अधिक है। इस क्षेत्र में कुल वोटरों की संख्या 2 लाख 32952 है। दोनों जाति के लोगों के द्वारा इस बार रामसिया भारती को भरपूर समर्थन दिया जा रहा है। भाजपा के हाथ से यह सीट निकलती दिख रही है और यहां से रामसिया भारती भारी बहुमत से विजय हासिल कर सकती हैँ। पूरे क्षेत्र में भाजपा के खिलाफ माहौल बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती इस क्षेत्र से चुनी गई थीं परंतु इस बार वह भी प्रचार प्रसार करने नहीं आ रही हैं। जिससे लोधी मतदाताओं का रुझान भी रामसिया भारती के पक्ष में दिखाई दे रहा है। यह तो वक्त बतलाएगा कि इस विधानसभा क्षेत्र से कौन कितने मतों से विजयी हासिल कर पाता है।











