मध्यप्रदेश
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के दिवंगत पिता को दी श्रद्धांजलि

भोपाल। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के गुरुग्राम, जमालपुर स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने श्री यादव के पिता, स्वर्गीय श्री कदम सिंह जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और श्रद्धांजलि अर्पित की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

















