कोर्ट मोहर्रिर व थानों के चालानी मुंशियों की एक दिवसीय संयुक्त मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

छतरपुर। आज दिनांक 23.03.25 को पुलिस कॉफ्रेंस हॉल, पुलिस लाईन छतरपुर में न्यायालयों में कार्यरत कोर्ट मोहर्रिर व थानो के चालानी मुंशियों के कार्यों की समीक्षा किये जाने हेतु संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन द्वारा ई-समन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। न्यायालयों में कोर्ट मोहर्रिर द्वारा संधारित होने वाले महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन किया गया। अंडर ट्रायल केसों में समन वारंट की तामीली की समीक्षा की गई एवं तामीली में आ रही समस्या के विषय मे चर्चा की गई।
महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले यौन अपराधों में लंबित डीएनए रिपोर्ट की जानकारी ली गई। कोर्ट मोहर्रिर एवं चालानी मुंशीयों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया गया। समस्याएं पूछी गई, समस्याओं के निदान हेतु संबंधित को निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले कोर्ट मोहर्रिर व चालानी मुंशी के कार्यों को सराहा गया एवं इनाम देने हेतु कहा गया।
उक्त समीक्षा बैठक में अति.पुलिस अक्षीक्षक सुश्री विदिता, जिला अभियोजन अधिकारी श्री प्रवेश अहिरवार, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री के के गौतम, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा, जिले के सभी न्यायालय के कोर्ट मोहर्रिर, सभी थानों से चालानी मुंशी उपस्थित रहे।

















