छतरपुरमध्यप्रदेशसागर संभाग

नागरिक विमानन मंत्री से खजुराहो सांसद ने की मुलाकात

छतरपुर। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने आज दिल्ली में केंद्रीय विमानन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू से मुलाकात कर खजुराहो की एयर कनेक्टिविटी को यथावत रखने तथा और अन्य शहरों से जोड़ने के लिए एक मांग पत्र सौंपते हुए अन्य और सुविधाओं के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा की।

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने केंद्रीय विमानन मंत्री से कहा कि खजुराहो को पर्यटन के दृष्टिकोण से तथा प्रधानमंत्री जी के आईकॉनिक सिटी के रूप में घोषित खजुराहो जो की विश्व धरोहर में सम्मिलित पुरातात्विक धरोहर है यहां की उड़ान को यथावत रखा जाए तथा साथ ही खजुराहो के अलावा पन्ना टाइगर रिजर्व एवं पन्ना में देश दुनिया से आने वाले प्रणामी समुदाय के लोग एवं तेजी से बढ़ता प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बागेश्वर धाम में आने वाले बड़ी संख्या में यात्रियों की सुविधा के दृष्टिकोण से एवं यहां के महत्वता को देखते हुए मुंबई, भोपाल, कोलकाता, उदयपुर तथा अहमदाबाद जैसे शहरों से अगर कनेक्टिविटी जोड़ दी जाए तो निश्चित रूप से पर्यटन व्यवसाय और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा जी ने केंद्रीय विमान मंत्री से खजुराहो में ATC स्टाफ बढ़ाए जाने हेतु भी आग्रह किया, आपने कहा कि खजुराहो तथा बागेश्वर धाम में भी आए दिन अतिविशिष्ट जन, देसी और विदेशी पर्यटक एवं श्रद्धालु गण का मूवमेंट होता है जिसके चलते ATC स्टाफ की कमी के कारण अन्य विमानन परिचालन कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है ,अतः यहां पर एटीसी स्टाफ को बढ़ा दिया जाए तो सामान्य उड़ान एवं चार्टेड विमान के परिचालन को बगैर किसी बाधा के संचालन होता रहे इसके लिए स्टाफ की कमी को पूरा कर दिया जाए तो यहां की व्यवस्थाओं में चार-चांद लग जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button