डीआईजी छतरपुर ने पुलिस लाइन में किया वार्षिक निरीक्षण, परेड निरीक्षण, बलवा ड्रिल निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश
पुलिस कर्मियों की सम्मेलन में सुनी समस्याएं, अपराध समीक्षा बैठक में शिकायत एवं अपराधों की हुई समीक्षा

छतरपुर। आज दिनांक 27 मार्च 2025 को पुलिस लाइन परिसर में पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार द्वारा वार्षिक निरीक्षण किया गया। पुलिस पुलिस ग्राउंड में परेड सलामी हुई, प्लाटून वार निरीक्षण किया गया, परेड मार्च हुई। निरीक्षण में आर्म्स, बलवा सामग्री व वाहन इत्यादि चेक किए गए, सही पाए गए।
पुलिस परेड ग्राउंड में आगामी पर्वों में शांति, सुरक्षा, एवं कानून व्यवस्था की सुनिश्चितता एवं आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने, दंगा और बलवा पर नियंत्रण हेतु बलवा ड्रिल का अभ्यास हुआ। पुलिस की 5 पार्टियां- अश्रु गैस पार्टी, केन पार्टी, लाठी पार्टी, राइफल पार्टी, रिजर्व पार्टी थी। बलवाइयों के उपद्रव पश्चात पुलिस द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम आवश्यक बल का प्रयोग किया गया। बलवा ड्रिल पर उपस्थित पुलिस बल को बलवा ड्रिल के महत्व के बारे में बताया। अभ्यास करते समय बलवा ड्रिल में की गई त्रुटियों एवं आने वाली समस्याओं के बारे में समझाइस दी गई। पुलिस कर्मियों की समस्याओं के निराकरण हेतु पुलिस सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
संवाद के दौरान पुलिसकर्मियों ने समस्याएं रखी एवं सुझाव भी साझा किए। आवास एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। जिला मुख्यालय के साथ-साथ अनुभाग एवं थाना स्तर पर पुलिस सम्मेलन आयोजित करने हेतु निर्देश दिए। समस्याओं को लेकर तनाव में ना रहे, उच्च अधिकारी एवं पुलिस साथी से साझा करें, समस्याओं का हल संभव है। स्वयं का एवं परिवार का ख्याल रखें, नैतिकता एवं खुशी से रहें। तत्पश्चात आयोजित वार्षिक अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज श्री ललित शाक्यवार द्वारा छतरपुर जिले के समस्त थानों के अपराधों की समीक्षा की गई।
लंबित गंभीर अपराधों, शिकायतों के त्वरित निकाल हेतु निर्देश दिए गए। थाने में आगंतुकों एवं शिकायतकर्ता से सकारात्मक व्यवहार हेतु निर्देश दिए। एप्लीकेशन में फीडिंग, वीसीएनबी, हिस्ट्रीशीट चेकिंग नियमित, बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षक द्वारा बीट से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियां, संदिग्ध, अपरिचित व्यक्ति के भ्रमण संबंधी सूचना संकलित कर अवगत करावे। वार्षिक निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, रक्षित निरीक्षक, थाना, चौकी प्रभारी, संबंधित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

















