पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस सेवा से सेवानिवृत्ति हुए 4 पुलिस अधिकारियों को किया गया सम्मानित

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस बल छतरपुर पुलिस सेवा से दिनांक 31 मार्च 2025 को सेवानिवृत हुवे 4 पुलिस अधिकारियों- 1. निरीक्षक जगमोहन सिंह (प्रभारी कंट्रोल रूम), 2. सूबेदार/आंकिक (एम) रमेश चंद्र रैकवार ( कार्यालय पुलिस अधीक्षक), 3. सहायक उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद शुक्ला (थाना चंदला), 4. प्रधान आरक्षक संजय प्रताप सिंह (थाना बड़ामलहरा)को सम्मानित किया गया।
अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने पर पुलिस अधिकारियों को उपहार भेंट करते हुए शाल, श्रीफल, पुलिस स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। निरीक्षक जगमोहन सिंह, सूबेदार/आंकिक (एम) रमेश चंद्र रैकवार ने 41 वर्ष से अधिक एवं सहायक उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान आरक्षक संजय प्रताप सिंह ने 38 वर्ष से अधिक पुलिस विभाग में सेवाएं दी।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर ने आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी को उनके किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं मंगलमय जीवन व अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गई। बच्चों से संवाद किया गया, शैक्षणिक स्थिति व व्यवसाय को जानकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जूनियर पुलिस कर्मचारियों को अपने अनुभव साझा किये गये।
आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र पूर्णिमा मिश्रा संबंधित पुलिस अभिलेख अधिकारी, सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।











