छतरपुर

छतरपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव: अध्यक्ष बने शिव प्रताप सिंह चौहान रिशु ने ,323 मत प्राप्त कर 101 मतों से जीत हासिल की, सचिव पद पर अनिल कुमार द्विवेदी 285 मत प्राप्त कर 8 मतों से जीते

@छतरपुर-आशुतोष द्विवेदी। जिला अधिवक्ता संघ छतरपुर के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर शिव प्रताप सिंह चौहान ‘रिशु’ ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि सचिव पद पर अनिल कुमार द्विवेदी निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मतगणना के बाद जैसे ही परिणाम घोषित किए गए, विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रकट कीं।

अध्यक्ष निर्वाचित शिव प्रताप सिंह चौहान ‘रिशु’ और सचिव बने अनिल कुमार द्विवेदी ने अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ की गरिमा बनाए रखने, अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। चुनाव परिणामों के बाद अधिवक्ता संघ परिसर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने की उम्मीद जताई गई।

Related Articles

Back to top button