मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग
चुनाव पुलिस प्रेक्षक द्वारा इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

छतरपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव प्रेक्षक नियुक्त किये गये है। नियुक्त चुनाव पुलिस प्रेक्षक गणेश कुमार आईपीएस द्वारा शा. उत्कृष्ट विद्यालय क्र. 01 छतरपुर में बनाये गये विधानसभा महाराजपुर, चंदला, राजनगर, छतरपुर, बिजावर और मलहरा के ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। प्रेक्षक ने सुरक्षा के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी और अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया उपस्थित थे।











