कटनी

13 दिसम्बर शाम 4 बजे ऐतिहासिक अधिवक्ता शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन होने जा रहा

मुख्य अतिथि होंगे लोकप्रिय विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, न्याय एवं अधिवक्ता सेवा की नई दिशा तय करेगा यह समारोह

@कटनी शेरा मिश्रा। विजयराघवगढ़ तहसील अधिवक्ता संघ विजयराघवगढ़ के नव- निर्वाचित पदाधिकारियों का बहुप्रतीक्षित शपथ ग्रहण समारोह आगामी शनिवार, 13 दिसम्बर 2025 को सत्र न्यायालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल एक परंपरा का निर्वहन होगा बल्कि अधिवक्ता समुदाय के लिए नए जोश और नई ऊर्जा का प्रतीक बनेगा।इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ एवं लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक शिरकत करेंगे।उनकी उपस्थिति समारोह की प्रतिष्ठा को कई गुना बढ़ाएगी क्योंकि वे सदैव अधिवक्ता समाज और न्याय व्यवस्था के मजबूतीकरण के लिए संवेदनशील व सक्रिय माने जाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आर.के. द्विवेदी (वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष)मित्तिलेश जैन तथा रवि दीक्षित भी मौजूद रहेंगे जो नव निर्वाचित पदाधिकारियों को आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन देंगे शाम 4 बजे आरंभ होने वाला यह समारोह न्यायिक दायित्वों जनता की आशाओं और अधिवक्ताओं की सामाजिक भूमिका को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।नवचयनित पदाधिकारी शपथ के साथ न्याय सत्य और सेवा के प्रति अपनी निष्ठा का संकल्प दोहराएंगे।

अधिवक्ता संघ के सदस्यों का कहना है कि यह समारोह अधिवक्ता समाज को एकजुटता पारदर्शिता और न्यायिक मर्यादाओं के पालन का संदेश देगा। उम्मीद है कि इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं सम्मानित नागरिक उपस्थित रहेंगे।समारोह की गरिमा और अतिथियों का मार्गदर्शन निश्चित रूप से विजयराघवगढ़ के न्यायिक वातावरण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्धकी ने सभी नगर वासियों अधिवक्ताओं जन प्रतिनिधियों वरिष्ठजनों व्यापारियों पत्रकारो को इस कार्यक्रम मे उपस्थित होने का आग्रह किया है।

शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी

Related Articles

Back to top button