मध्यप्रदेशकटनीजबलपुर संभाग

देश की सेना के सम्मान मे विधायक ने निकाली तिरंगा यात्रा, मोदी को बताया बेहतरीन शासक

कटनी। विजयराघवगढ़ विधानसभा छेत्र मे विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन पर विधायक पुत्र यस ने युवाओं के साथ मिलकर देश के युद्ध कौशल मे निपुण साहसी यौद्धा हमारे भारतीय जवानो के सम्मान मे तिरंगा यात्रा निकाली गयी ।ज्ञात हो की पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों के साथ साथ पाकिस्तान सेना के अड्डे को नष्ट करने वाली भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के साथ ही देश के वीर जवानों को सम्मान देने और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाने के लिए बुधवार को विजयराघवगढ़ नगर में ‘भारत शौर्य तिरंगा यात्रा ‘ निकाली गई।

जिसका शुभारंभ विधायक पुत्र यश पाठक ने किया जिसमे विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक भी अपने काफिले के साथ सामिल हुए तिरंगा यात्रा शाम 5 बजे एतिहासिक किले से प्रारंभ हुई रंगबिरंगी लाईट के साथ बैंड वाजे डीजे के साथ देश भक्ति संगीत के साथ जयकारों के साथ रैली का शुभारंभ हुआ जो संकटमोचन मंदिर चौराहा, मुख्य बाजार,अंधा मोड आजाद चौक होते हुए जनपद पंचायत कार्यालय के सामने यात्रा का समापन हुआ यात्रा के दौरान भारत माता की जयकारे देश के जवानो की जय जय कार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहास और बहतरीन निर्णय लेने के लिए जिंदाबाद के नारे लगाए गये। तिरंगा यात्रा का स्वागत सम्मान नगर की माता बहनो ने अपने अपने घरो से पुष्प वर्षा कर किया।

सभी को सम्बोधित करते हुए विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है। पाकिस्तान के नापाक इरादों और महिलाओं के सामने ही उनके सिंदूर को उजाड़ने वालो के लिए नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का सम्मान बढाते हुए उन्हे न्याय देने के लिए मिशन का नाम सिंदूर रखा गया जिसका नेतृत्व दो महिलाओ ने कर बता तिया की भारत के महिलाओं की ताकत क्या होती है भारत की महिलाए लक्ष्मी है समय आने पर अपनी रक्षा के लिए दुर्गा भी बन जाती है। श्रीपाठक ने कहा देश की सेवा का हमारी शान है अगर इन सपुतो के लिए हमे अपनी जान देनी पडे तो हम पिछे नही हटेगे भारतीय सेना के साथ हम सभी खडे है । रैली मे उपस्थित कई हजार देश भक्तो ने हजारों की संख्या में विजयराघवगढ़ वासियों ने यात्रा में शामिल होकर सेना के साथ खड़े होने एवं ऑपरेशन सिंदूर की विजय का उत्सव मनाने का संदेश दिया है।

यह रहे उपस्थित-
विजयराघवगढ़ विधानसभा के सभी जाति धर्म के लोगों ने भारतीय तिरंगा के तले विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के साथ विधायक पुत्र यस पाठक व सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात एसडीओपी विरेंद्र धार्वे थाना प्रभारी रितेश शर्मा व सम्पूर्ण पुलिस बस के अलावा नगर परिषद अध्यक्ष वसुधा मिश्रा, राजेश्वरी दुवे मनीषा शर्मा पलक ग्रोवर, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जनपदपंचायत अध्यक्ष सुधा कोल, सुधा जायसवाल, डायरेश्वर पाठक,विधायक प्रतिनिधि उदय राज सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा,उद्योगपति नमीत ग्रोवर रंगलाल पटेल ,पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता। अनिल गुडडू शर्मा राकेश त्रिपाठी हरिश दुवे जयवंत सिंह चौहान प्रमोद सोनी अधिवक्ता राजा उर्मलीया नूर मोहम्मद सिद्धकी मंजू वर्मन, गुरूदीप बेदी,श्रीराम सोनी, कांटी मंडल अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल, प्रमोद सोनी, अरुण पटेल,भवानी राजा मिश्रा, संतोष केवट, हरिओम बर्मन,संजय मिश्रा , राजेन्द्र गुप्ता, सुरेश पारौहा, अरविंद बड़गैया,, विनोद मिश्रा, बलराम गुप्ता, दिप्पू बड़गैया, प्रीतेश पाण्डे, राजू भाईजान अब्दुल खान गबबू गुप्ता संता विश्वकर्मा व दर्जनों की संख्या मे पत्रकारों की मौजूदगी रही। रैली की सोभा बढाने के लिए स्कूलों से सामिल एनसीसी के छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।

रैली का समापन-
विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र ने तिरंगा यात्रा रैली मे सामिल होने वाले सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा यह रैली देश के जनावो के सम्मान मे थी जिसमे सभी लोगों ने बढचढ कर हिस्सा लिया महिलाओं का भी धन्यवाद जिन्होंने रैली का स्वागत फुल वर्ष कर किया पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा की पुलिस की निगरानी मे यातायात को व्यवस्थित कर लापरवाहियो पर नजर रखते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया।

(शेरा मिश्रा पत्रकार विजयराघवगढ़ कटनी)

Related Articles

Back to top button