कलेक्टर के निर्देश पर जि.पं.सीईओ ने ग्राम पंचायत धवाड़ का निरीक्षण, सौंदर्यीकरण एवं विकासमूलक कार्यों के कारण पर्यटन के रूम में विकसित हो रहा ग्राम

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिले की राजनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत धवाड़ का शुक्रवार को कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने औचक निरीक्षण किया। साथ ही पंचायत में हो रहे कार्यों की प्रसन्नता व्यक्त की। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजन में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।

उन्होंने ग्राम पंचायत के हाईटेक सुसज्जित पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, हनुमान कुटी, पार्क निर्माण जहां पर ग्राम वासियों के विवाह इत्यादि कार्यक्रम आयोजित होते हैं का निरीक्षण किया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट, हाईटेक स्कूल, खूड़र नदी में 168 गेट लग जाने एवं मगरदा नाले में 5 चेक डैम बने होने के कारण 5 किलोमीटर तक की लगभग 200 हेक्टेयर भूमि सिंचित हो रही है, साथ ही नोनी तलैया का सौंदर्यीकरण होने, लाइट तथा फाउंटेन लगे होने के कारण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो रहा है जो लोगों के लिए दर्शनीय स्थल बनकर उभर रहा है।
इस दौरान राजनगर जनपद पंचायत सीईओ राकेश शुक्ला, परियोजना अधिकारी चक्रेश जैन, नारायण दास तिवारी, पीसीओ बृजेंद्र तिवारी, सरपंच मिथिलेश पाठक, पंचायत सचिव संजय मिश्रा उपस्थित रहे।

















