छतरपुर

जिला स्किल कमेटी की बैठक सम्पन्न: बच्चों के मार्गदर्शन के लिए अच्छे स्पोक्सपर्सन बुलाएं एवं कौशलपरक प्रशिक्षण कराएं: जिपं सीईओ

@छतरपुर- आशुतोष द्विवेदी। जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में जिला स्किल कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नोडल प्राचार्य रंजीत सिंह जादौन शा. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सीईओ ने आईटीआई चंदला में सीटों के विरुद्ध प्रवेश संख्या बढ़ाने हेतु बच्चों को प्लेसमेंट अप्रेंटिसशिप हेतु मोटिवेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल निगम के प्रोजेक्टों मल्टी विलेज स्कीम में प्रशिक्षण हेतु छात्रों को रोजगार दिलाएं। स्थानीय प्रोजेक्टों में लगी बाहर की कम्पनीयों को युवा संगम में शामिल करें। जिला पंचायत सीईओ ने युवा संगम कार्य में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिले को अच्छी रैंक मिलने पर अधिकारियों की प्रशंसा भी की।

जिपं सीईओ ने निजी आईटीआई को नियमित सार्थक ऑनलाईन पर उपस्थिति दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही तकनीकी एवं अन्य अधिकारियों को आदेशित कर प्राईवेट आईटीआई का निरीक्षण कराने के निर्देश दिए जिससे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्लेसमेंट और क्वालिटी प्रशिक्षण मिले। उन्होंने आईटीआई में किए गए नवाचारों की भी जानकारी ली।

जिपं सीईओ ने निर्देश दिए कि आईटीआई में छात्रों को अच्छे स्पोक्सपर्सन बुलाकर मार्गदर्शन दिलाएं और कौशलपरक प्रशिक्षण कराएं। आईगॉट पोर्टल पर ज्यादा से ज्यादा कोर्स कर प्रशिक्षण प्राप्त करें। नेशनल अप्रेंटिसशिप स्कीम एवं मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना में उद्यमों के पंजीकरण कराएं जिससे ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ मिले एवं कृषि वैज्ञानिकों को बुलाकर प्रशिक्षित करें। जिपं सीईओ ने पीएम विश्वकर्मा योजना में बैंको से रिजेक्ट हुए आवेदनों को कारण सहित प्रस्तुत करने के निर्देश एलडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है इसमें प्रगति में सुधार करें और लोगों को लोन उपलब्ध कराएं।

सीखो कमाओ योजना में निजी प्रतिष्ठानों के साथ बैठक कर योजना में पंजीकरण कराने के निर्देश, प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में जिपं सीईओ ने कहा कि प्रतिष्ठानों को इस योजना में 15 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थी कार्य हेतु उपलब्ध होने है तथा 25 प्रतिशत राशि प्रतिष्ठान द्वारा बांकि 75 प्रतिशत सरकार द्वारा राशि प्रदान की जाती है। इस योजना के लिए निजी प्रतिष्ठानों को प्रेरित कर इस योजना में पंजीकृत कराएं। उन्होने निर्देशित किया कि बडे़ निजी हॉस्पिटल एवं होटल एसोशिएसन के साथ मीटिंग कर योजना का लाभ बताकर पंजीकरण कराएं जिससे छात्रों को एटीक्वेट एवं मैनर आदि प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। उन्होंने प्राचार्य इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव को बिना कारण बताए बैठक में अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button