खजुराहो में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का हुआ आयोजन

खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मंत्री दिलीप अहिरवार, राजनगर विधायक अरविंद्र पटेरिया, एसपी अगम जैन, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पश्चिमी मंदिर समूह कंदारिया महादेव मंदिर प्रांगण में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार के मुख्यातिथ्य में बृहद योगा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुए योग कार्यक्रम में राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, नगरपरिषद खजुराहो अध्यक्ष श्री अरुण अवस्थी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रशासनिक अधिकारियों में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एसपी श्री अगम जैन, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर श्री आशीष पाटिल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विशा माधवानी, सीएमओ बसंत चतुर्वेदी सहित जिला आयुष अधिकारी डॉ निर्मला कुशवाहा, आयुष विभाग के मुख्य योग प्रशिक्षक अनिल कुमार सेन एवं रामकृपाल यादव जी अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।

इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का एक दशक पूरा हुआ है, इस अवसर पर सभी जिलों में वृहद रूप से अंतर्राष्ट्रीय योगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित थीम एक पृथ्वी एवं एक स्वास्थ्य के लिए योग है। सामूहिक योगाभ्यास में जिले के एनसीसी ऑफिसर्स, कैडेट्स, स्कूल के शिक्षक एवं छात्र छात्राएं, खजुराहो सीआईएसएफ के जवान, पहल वाटिका योग ग्रुप एवं वरिष्ठ नागरिक, छोटे बच्चे एवं बड़ी संख्या में पतंजलि ग्रुप आमनागरिक शामिल हुए। जिन्होंने उत्साहपूर्वक योग करते नजर आए।






















