मध्यप्रदेशसागरसागर संभाग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर में अनेक जगह हुए योग कार्यक्रम हुए

गढ़ाकोटा@पीएल पटेल। योग केवल व्यायाम नहीं है। यह सम्पूर्ण मानवता को शारीरिक, मानसिक संतुलन प्रदान करने का संदेश देता है। इसी तारतम्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गढ़ाकोटा न्यायालय में जमील कुरैशी एडवोकेट के नेतृत्व एवं अध्यक्षतामें अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा के द्वारा योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग दिवस मनाया जाता है इस अवसर पर सागर जिले के गढ़ाकोटा न्यायालय में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जमील कुरैशी अधिवक्ता ने बताया की मध्यप्रदेश सालसा जबलपुर के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के अध्यक्ष श्रीमान एम के शर्मा जी एवं तहसील विधिक सेवा समिति गढ़ाकोटा के अध्यक्ष श्रीमान अंबर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 21/06/2025 को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर न्यायालय परिसर गढ़ाकोटा में राजेश विश्वकर्मा नायब नाजिर, पुरूषोत्तम यादव , मीना गौंड, जमील कुरैशी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ गढ़ाकोटा , बहराम खान कोषाध्यक्ष, राजाराम कोरी पुस्तकालय अध्यक्ष, सतीश कुमार गुप्ता, कैलाश नाथ श्रीवास्तव , गणमान्यजन स्थानीय नागरिकों ने अपनी गरमामयी उपस्थित दी, विभिन्न प्रकार के योगासन कर विधिक साक्षरता शिविर को सफल बनाया एवं लोगों को योगासन के लाभों को बताया ,। जागरूक करने के लिए संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button