Uncategorized

मिशन परिवार विकास पखवाड़े में लक्ष्य दंपत्तियों तक पहुंच रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नवदंपत्तियों को दी नई पहल किट

भोपाल। परिवार कल्याण सेवाओं के लिए जागरूकता एवं स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए संचालित मिशन परिवार विकास पखवाड़े में परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों की सेवाएं लक्ष्य दंपत्तियों तक पहुंचाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा नसबंदी, आईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन, ओरल पिल्स , छाया गोली, निरोध के उपयोग के लिए हितग्राहियों को जानकारी देकर प्रेरित किया जा रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पिछले साल 12088 नसबंदी ऑपरेशन किए गए थे, जबकि 4855 आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी, 766 अंतरा साधन लगाए गए थे।

पखवाड़े में नव विवाहित दंपत्तियों को विवाह का पंजीयन करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नवदंपत्तियों को नई पहल किट प्रदान की जा रही है। इस किट में महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन, परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी एवं कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियां दी जाती हैं। साथ ही प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी प्रदान की जाती है।

जागरूकता रैलियों के माध्यम से परिवार कल्याण साधनों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विवाह के दो साल बाद पहला बच्चा, पहले बच्चे के जन्म के 3 साल बाद दूसरा बच्चा एवं दो बच्चों के बाद नसबंदी करवाने संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नसबंदी करवाने के इच्छुक दंपतियों की सूची तैयार कर नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में आयोजित नसबंदी शिविरों में नसबंदी करवाई जा रही है।

परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय में महिला एवं पुरुष नसबंदी प्रतिदिन की जा रही है। साथ ही अंतरा इंजेक्शन भी प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल डॉ कैलाशनाथ काटजू में एलटीटी, सीटीटी, एलएससीएसटीटी सहित परिवार नियोजन के सभी अस्थाई साधनों की सेवा प्रतिदिन दी जा रही है। सिविल अस्पताल बैरागढ़ में परिवार नियोजन के सभी स्थाई एवं अस्थाई साधन सेवाएं प्रतिदिन उपलब्ध है । नसबंदी एवं अस्थाई साधनों की सुविधा एम्स चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, गैस राहत चिकित्सालय, खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कस्तूरबा चिकित्सालय एवं चिन्हित निजी चिकित्सा संस्थाओं में भी दी जा रही है ।

सुल्तानिया जनाना चिकित्सालय एवं इंदिरा गांधी गैस राहत चिकित्सालय में प्रतिदिन महिला नसबंदी हो रही हैं। इसके अतिरिक्त फिक्स्ड डे सर्विसेज के तहत सिविल अस्पताल बैरसिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार ,जवाहरलाल नेहरू गैस राहत चिकित्सालय, कस्तूरबा चिकित्सालय में निर्धारित दिवसों में नसबंदी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। साथ ही विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सा संस्थाओं में भी नसबंदी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डाॅ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मिशन परिवार विकास पखवाड़े में नवविवाहित दंपतियों एवं दो बच्चे वाले दंपतियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी देने के प्रयास विशेष रूप से किए जा रहे हैं। जिससे कि वे परिवार कल्याण कार्यक्रम में सही समय पर सक्रिय भूमिका निभा सकें। शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पुरुष नसबंदी करवाने पर 3 हजार, प्रसव पश्चात महिला नसबंदी पर 3 हजार, अंतराल नसबंदी करवाने पर 2 हजार, पीपीआईयूसीडी लगवाने पर 300 एवं अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर 100 रुपए हितग्राही को दिए जाते हैं।

मिशन परिवार विकास पखवाड़े में लक्ष्य दंपत्तियों तक पहुंच रहे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, नवदंपत्तियों को दी नई पहल किट-
परिवार कल्याण सेवाओं के लिए जागरूकता एवं स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए संचालित मिशन परिवार विकास पखवाड़े में परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों की सेवाएं लक्ष्य दंपत्तियों तक पहुंचाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले द्वारा नसबंदी, आईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन, ओरल पिल्स , छाया गोली, निरोध के उपयोग के लिए हितग्राहियों को जानकारी देकर प्रेरित किया जा रहा है। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पिछले साल 12088 नसबंदी ऑपरेशन किए गए थे, जबकि 4855 आईयूसीडी एवं पीपीआईयूसीडी, 766 अंतरा साधन लगाए गए थे।

पखवाड़े में नव विवाहित दंपत्तियों को विवाह का पंजीयन करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नवदंपत्तियों को नई पहल किट प्रदान की जा रही है। इस किट में महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन, परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी एवं कंडोम व गर्भनिरोधक गोलियां दी जाती हैं। साथ ही प्रेगनेंसी टेस्ट किट भी प्रदान की जाती है।

जागरूकता रैलियों के माध्यम से परिवार कल्याण साधनों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही विवाह के दो साल बाद पहला बच्चा, पहले बच्चे के जन्म के 3 साल बाद दूसरा बच्चा एवं दो बच्चों के बाद नसबंदी करवाने संबंधी जानकारी भी दी जा रही है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा नसबंदी करवाने के इच्छुक दंपतियों की सूची तैयार कर नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में आयोजित नसबंदी शिविरों में नसबंदी करवाई जा रही है।

परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय में महिला एवं पुरुष नसबंदी प्रतिदिन की जा रही है। साथ ही अंतरा इंजेक्शन भी प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल डॉ कैलाशनाथ काटजू में एलटीटी, सीटीटी, एलएससीएसटीटी सहित परिवार नियोजन के सभी अस्थाई साधनों की सेवा प्रतिदिन दी जा रही है। सिविल अस्पताल बैरागढ़ में परिवार नियोजन के सभी स्थाई एवं अस्थाई साधन सेवाएं प्रतिदिन उपलब्ध है । नसबंदी एवं अस्थाई साधनों की सुविधा एम्स चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज, गैस राहत चिकित्सालय, खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय, कस्तूरबा चिकित्सालय एवं चिन्हित निजी चिकित्सा संस्थाओं में भी दी जा रही है ।

सुल्तानिया जनाना चिकित्सालय एवं इंदिरा गांधी गैस राहत चिकित्सालय में प्रतिदिन महिला नसबंदी हो रही हैं। इसके अतिरिक्त फिक्स्ड डे सर्विसेज के तहत सिविल अस्पताल बैरसिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार ,जवाहरलाल नेहरू गैस राहत चिकित्सालय, कस्तूरबा चिकित्सालय में निर्धारित दिवसों में नसबंदी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। साथ ही विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त निजी चिकित्सा संस्थाओं में भी नसबंदी की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डाॅ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि मिशन परिवार विकास पखवाड़े में नवविवाहित दंपतियों एवं दो बच्चे वाले दंपतियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम की जानकारी देने के प्रयास विशेष रूप से किए जा रहे हैं। जिससे कि वे परिवार कल्याण कार्यक्रम में सही समय पर सक्रिय भूमिका निभा सकें । शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में पुरुष नसबंदी करवाने पर 3 हजार, प्रसव पश्चात महिला नसबंदी पर 3 हजार, अंतराल नसबंदी करवाने पर 2 हजार, पीपीआईयूसीडी लगवाने पर 300 एवं अंतरा इंजेक्शन लगवाने पर 100 रुपए हितग्राही को दिए जाते हैं।

Related Articles

Back to top button