मध्यप्रदेशछतरपुरसागर संभाग

पुलिस की अपील- पुलियों व रपटों पर रखें विशेष सावधानी

छतरपुर। बरसात के मौसम में नाले, धाराएं, रपटे, छोटे-बड़े पुल-पुलिया जहां बारिश का जल तेजी से बढ़ता है और दुर्घटना की आशंका रहती है, वहां पर सुरक्षा की अतिरिक्त सावधानियां हेतु छतरपुर पुलिस की आम नागरिकों से अपील है कि आवागमन के समय, जहां कहीं भी बारिश का पानी बढ़ रहा है या बाढ़ का पानी आ रहा है, अगर पानी तेजी से बढ़ता दिख रहा है, तो वहां आने-जाने से बचें, क्योंकि यह बेहद जोखिमभरा हो सकता है। इन स्थानों पर लापरवाही भारी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

सावधानियां एवं दिशा-निर्देश:-
बहाव वाली धाराओं या पुलियों पर मछली पकड़ने के लिए बैठना खतरनाक है, ऐसा न करें।
बहते पानी के पास वाहनों से स्टंट करना या फोटो-वीडियो बनाना जानलेवा हो सकता है, इससे बचें।
बाइक, कार या अन्य वाहन लेकर तेज़ बहाव वाली जगहों से न गुजरें। गहराई एवं चौड़ाई का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं, रपटा पार ना करें।

रात्रि समय या कम दृश्यता में ऐसे स्थानों से बिल्कुल बचें। बच्चों और बुजुर्गों को ऐसे इलाकों से दूर रखें। आपात स्थिति में तुरंत छतरपुर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049101021 पर संपर्क करें। छतरपुर पुलिस द्वारा जनहित में जारी।

Related Articles

Back to top button