मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली पत्रकार वार्ता में बताए कैबिनेट के फैसले, रामकृष्ण कुसुमरिया को बनाया पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पदभार ग्रहण के बाद पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। पहले तो सभी का स्वागत किया और विलंब के लिए क्षमा भी मांगी। उन्होंने पहली कैबिनेट बैठक के निर्णयों की जानकारी दी। खुले में मांस विक्रय पर कड़ाई बरतने की बात सीएम मोहन यादव ने कही। हर जिले में युवाओं के लिए एक्सीलेंस कॉलेज बनाने की बात भी कही।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने पदभार ग्रहण करते ही पहले राजनीतिक नियुक्ति वरिष्ठ नेता रामकृष्ण कुसुमरिया को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे सीएम मोहन यादव-
भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर से कर रहे हैं मुलाकात। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चेंबर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कई विधायक मौजूद हैं। इसके साथ ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

















